हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी में दिखी सौहार्द की मिसाल, कड़ी सुरक्षा के बीच शोभायात्रा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (02 April 2026): दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शोभायात्रा निकाली गई। पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की भारी तैनाती रही और चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी गई। यात्रा के दौरान जय श्री राम के नारों से माहौल भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह साफ नजर आया।
शोभायात्रा के दौरान एक सकारात्मक तस्वीर भी सामने आई, जब एच-ब्लॉक बाजार में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। इस पहल ने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताया।
प्रशासन ने इस आयोजन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखी गई, जबकि कई इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई थी।
हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में आ रही खबरों के अनुसार कुछ असामाजिक तत्व निकल रहे शोभायात्रा को गलत दिशा में भड़काने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में पुलिस को एहतियातन कुछ लोगों को हिरासत में लेना पड़ा। हालांकि इस को लेकर के कुछ लोगों में रोष का माहौल भी है। लेकिन पुलिस का मानना है कि ऐतियत के तौर पर पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा। इस गिरफ्तारी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं, उत्तम नगर में 4 मार्च को हुए एक युवक की हत्या के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी बढ़ाई गई। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।
स्थानीय निवासियों ने इस तनावपूर्ण माहौल के लिए बाहरी तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में रहने वाले लोग आपसी भाईचारे के साथ रहना चाहते हैं, लेकिन कुछ बाहरी लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि इलाके में शांति और सौहार्द कायम रह सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।