डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (02/04/2026): थाना सेक्टर-126 पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल और लूटपाट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक डायमंड सॉलिटेयर, एक सोने की चेन और 14,530 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, लोकल इंटेलिजेंस की मदद से चलाए गए अभियान के दौरान सेक्टर-126 थाना क्षेत्र से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुशांक सिंह, प्रदीप, रोहित कुमार और वासु के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर लोगों को ठगी और ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाते थे। आरोपी फर्जी आधार कार्ड के जरिए किराए पर कमरे लेते थे और अपनी असली पहचान छिपाकर वहां से अपराध की योजना बनाते थे। इसके बाद वे विभिन्न डेटिंग ऐप पर नकली प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क करते और उन्हें मिलने के लिए अपने किराए के पते पर बुलाते थे।

जब कोई व्यक्ति बताए गए पते पर पहुंचता था, तो आरोपी उसे आपत्तिजनक स्थिति में फंसाकर उसकी फोटो और वीडियो बना लेते थे। इसके बाद इन तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने तथा परिवार वालों को भेजने की धमकी देकर पीड़ितों से पैसे वसूलते थे। कई मामलों में आरोपी पीड़ितों से नकदी के साथ-साथ उनके पास मौजूद सोने-चांदी के आभूषण भी छीन लेते थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह चोरी के मोबाइल फोन और फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था, जिससे उनकी पहचान छिपी रहे और वे आसानी से लोगों को अपने जाल में फंसा सकें। इस तरह आरोपी लंबे समय से संगठित तरीके से ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और लूट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में सुशांक सिंह मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के शाहदरा इलाके में रह रहा था। प्रदीप का संबंध मथुरा से है, जबकि वह भी दिल्ली में रह रहा था। रोहित कुमार मूल रूप से बिहार के सिवान जिले का निवासी है और फिलहाल दिल्ली में रह रहा था। चौथा आरोपी वासु बागपत जिले का रहने वाला है और गाजियाबाद में निवास कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से बरामद डायमंड सॉलिटेयर, सोने की चेन और नकदी उन लोगों से छीनी गई थी जिन्हें उन्होंने डेटिंग ऐप के जरिए अपने जाल में फंसाया था। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित मामलों और उनके नेटवर्क की भी जांच कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।