दादरी क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 1.2 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (02/04/2026): दादरी विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न गांवों में करीब 1.2 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण दादरी विधायक तेजपाल नागर ने किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने और ग्रामीणों को बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

लोकार्पित कार्यों में गोविंदगढ़ गांव में तालाब के सौंदर्यीकरण और इंटरलॉकिंग निर्माण का कार्य शामिल है। इसके अलावा बम्बावड़ गांव में सड़क और सीसी निर्माण कराया गया है। सूरजपुर स्थित पुराने जिला पंचायत कार्यालय में साज-सज्जा और अनुरक्षण से संबंधित कार्य पूरे किए गए हैं। गिरधरपुर गांव में सीसी नाला निर्माण, भगवतपुर में सीसी सड़क और नाली निर्माण तथा सिरसा खादर में खंडजा मार्ग के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी इस योजना के तहत कराए गए हैं।

बताया गया कि इन विकास परियोजनाओं से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, साथ ही जल निकासी की समस्याओं का समाधान भी होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

कार्यक्रम के दौरान एच.के. शर्मा, चंदरपाल प्रधान, नरेंद्र मनीगर, यशपाल नागर, तरुण नागर, प्रदीप प्रधान, राजवीर बीडीसी, योगेंद्र प्रधान, हिंदी मुकदाम, इंद्राज, नरेंद्र, दविंदर, रोहताश, सोमिंदर नागर, विक्रम सिंह, रियासत प्रधान और राजेश बीडीसी सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि, दादरी विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और विकास कार्यों की गति आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को इन योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।