15 अप्रैल से जेवर एयरपोर्ट से शुरू होंगी उड़ानें, 24 अप्रैल को भव्य कार्यक्रम

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (01/04/2026): जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आरही है। बता दें कि आगामी ‌15 अप्रैल 2026 से Noida International Airport से नियमित रूप से फ्लाइट सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और पूरे एनसीआर क्षेत्र को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।‌ इस बीच 24 अप्रैल 2026 को एयरपोर्ट के पास एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ देश के कई बड़े उद्योगपति, फिल्म निर्माता और फिल्म सितारों के भी शामिल होने की संभावना है। इस कार्यक्रम को खास और यादगार बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

गौरतलब है कि 28 मार्च 2026 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल इस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभारंभ किया था।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।