युद्ध संकट में एकजुट होने की बजाय विदेशी ताकतों की भाषा बोल रही कांग्रेस: प्रधानमंत्री मोदी
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (01/04/2026): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुजरात के वाव-थराद क्षेत्र के नैनी गांव में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस (Congress) पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी कांग्रेस को “अफवाहों की फैक्ट्री” करार देते हुए कहा कि वैश्विक युद्ध (Global War) जैसे संकट के समय देश को एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस विदेशी ताकतों की भाषा बोल रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेस्ट एशिया (West Asia) की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां के हालात का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति और अन्य जरूरी संसाधनों पर दबाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में भी भारत ने स्थिति को संभालकर रखा है, जिसका श्रेय मजबूत विदेश नीति और देशवासियों की एकजुटता को जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल इस संकट के समय भी षड्यंत्र रचने में लगे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता अफवाह फैलाकर देश का माहौल खराब करने और समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। उनके अनुसार, कुछ लोग इस इंतजार में हैं कि कब देश में संकट बढ़े और उन्हें राजनीतिक लाभ मिल सके।
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के कई बड़े देश इस समय गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन भारत अपने नागरिकों पर इसका प्रभाव कम करने में सफल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यही बात विपक्ष को असहज कर रही है, जिसके चलते वे डर और भ्रम का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जी-समिट का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश की छवि खराब करने की कोशिश की, ताकि विदेशी मेहमानों के सामने भारत को बदनाम किया जा सके।
संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की कि इस कठिन समय में सभी को एकजुट रहना चाहिए और अफवाहों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समय साथ खड़े रहने और हर चुनौती का डटकर सामना करने का है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।