IIFD के समापन पर ‘शतक: संघ के सौ वर्ष’ और लोकमाता अहिल्याबाई की विशेष स्क्रीनिंग!

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (01 अप्रैल, 2026): इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, दिल्ली (International Film Festival Delhi – IFFD) के समापन दिवस पर भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में फिल्म ‘शतक: संघ के सौ वर्ष’ और लोकमाता देवी अहिल्याबाई पर आधारित लघु फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग (Special Screening) आयोजित की गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिल्लीवासियों, फिल्म प्रेमियों और सिनेमा जगत से जुड़े लोगों ने भाग लिया और फिल्मों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण (Nation Building) तथा सांस्कृतिक विरासत (Cultural Heritage) से जुड़े विषयों को करीब से जाना।

दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा तथा पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने इस अवसर पर फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की फिल्में नई पीढ़ी को देश के राष्ट्रनायकों और उनके योगदान से परिचित कराती हैं। उन्होंने कहा कि ‘शतक: संघ के सौ वर्ष’ फिल्म में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार, गुरुजी माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर और बाला साहेब देवरस के राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

कपिल मिश्रा ने कहा कि स्वयंसेवकों ने देश के कठिन समय में सेवा और समर्पण (Service & Dedication) की मिसाल पेश की है। जम्मू-कश्मीर को देश का हिस्सा बनाए रखने तथा गोवा की स्वतंत्रता जैसे आंदोलनों में संघ के स्वयंसेवकों की भूमिका प्रेरणादायक रही है। उन्होंने कहा कि संघ के 100 वर्षों की यात्रा, सेवा कार्यों और सामाजिक योगदान को फिल्म के माध्यम से व्यापक समाज तक पहुँचाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रीय सुरक्षा और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद (Cultural Nationalism) से जुड़े कई संकल्प आज पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक, सोमनाथ मंदिर, केदारनाथ धाम और श्री कृष्ण जन्मभूमि जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को भव्य स्वरूप देने का कार्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुआ है।

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर पर आधारित फिल्म की सराहना करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि उन्होंने देशभर के मंदिरों के निर्माण, पुनर्निर्माण और संरक्षण में ऐतिहासिक योगदान दिया। साथ ही सामाजिक सुधार, महिलाओं के सशक्तिकरण और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली को क्रिएटिव कैपिटल (Creative Capital) और इंटरटेनमेंट हब (Entertainment Hub) के रूप में विकसित किया जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।