ई-रिक्शा चालकों का 1 अप्रैल को प्रदर्शन, किराया बढ़ाने समेत कई मांगों पर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपेंगे ज्ञापन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (31/03/2026): ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं के समाधान और बढ़ती महंगाई के मद्देनज़र किराया दरों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर नोएडा में चालकों ने आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को सेक्टर-12/22 चौराहे पर ई-रिक्शा चालकों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए 1 अप्रैल को प्रदर्शन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में तय किया गया कि 1 अप्रैल 2026 को सुबह 10:30 बजे सेक्टर-19 स्थित नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर चालकों की समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सभी ई-रिक्शा चालक सुबह 9 बजे सेक्टर-12/22 चौराहे पर एकत्रित होंगे और वहां से सामूहिक रूप से नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर कूच करेंगे।

सभा को संबोधित करते हुए सीटू के जिला महासचिव रामस्वारथ, सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा तथा जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष रेखा चौहान ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों के संचालन, किराया निर्धारण और अन्य संबंधित मुद्दों को लेकर अभी तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट नीति लागू नहीं की गई है। इसके कारण चालकों को आए दिन विभिन्न प्रकार की परेशानियों और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि जब तक ई-रिक्शा चालकों के लिए स्पष्ट नियम, उचित किराया संरचना और सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन ई-रिक्शा चालकों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है और किसी भी तरह के उत्पीड़न को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित प्रदर्शन का उद्देश्य प्रशासन का ध्यान चालकों की समस्याओं की ओर आकर्षित करना है, ताकि उनके लिए उचित किराया निर्धारण, सामाजिक सुरक्षा और अन्य बुनियादी अधिकार सुनिश्चित किए जा सकें। बैठक में मौजूद ई-रिक्शा चालक चंदन शर्मा, अशोक कुमार, परमिंदर कुमार, देव, चंदन और लकी गुप्ता समेत अन्य साथियों ने शहर के सभी ई-रिक्शा चालकों से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाएं और अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाएं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।