Smart हेल्थ प्लान का डबल फायदा: अब इलाज भी कवर, जेब भी सुरक्षित

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (31/03/2026): एक छोटी सी बीमारी भी कई बार परिवार की बचत पर बड़ा असर डाल सकती है। बढ़ते मेडिकल खर्च (Medical Expenses) के बीच अब हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) केवल अस्पताल में भर्ती होने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह दैनिक स्वास्थ्य जरूरतों को भी कवर करने लगा है।

मौजूदा समय में एक सामान्य परिवार हर साल लगभग ₹40,000 से ₹50,000 तक डॉक्टर की फीस, जांच और दवाइयों पर खर्च करता है। ऐसे में नए दौर के स्मार्ट हेल्थ प्लान इन खर्चों को कम करने में मददगार साबित हो रहे हैं। इन योजनाओं के तहत अस्पताल में भर्ती होने के अलावा डायग्नोस्टिक टेस्ट, डॉक्टर कंसल्टेशन और नियमित दवाइयों का खर्च भी कवर किया जा रहा है।

कम प्रीमियम पर उपलब्ध ये हेल्थ प्लान (Health Plan) लोगों को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ-साथ अचानक आने वाले मेडिकल खर्च के बोझ से भी राहत दिलाते हैं। बदलते समय के साथ हेल्थ इंश्योरेंस अब केवल आपात स्थिति का सहारा नहीं, बल्कि रोजमर्रा की स्वास्थ्य जरूरतों के लिए भी एक महत्वपूर्ण विकल्प बनता जा रहा है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।