नोएडा में शुरू हुआ हाईटेक वाटर ATM: MP Dr Mahesh Sharma ने जनता को दी सौगात | Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (31 मार्च 2026): नोएडा क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ पेयजल (Clean Drinking Water) उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सेक्टर-4/5 के समीप ग्राम हरौला में नव निर्मित हाईटेक वाटर एटीएम (Water ATM) का उद्घाटन किया गया। इस परियोजना का शुभारंभ गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने HDFC Bank Ltd. के प्रतिनिधियों तथा नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के विशेष कार्याधिकारी (CEO) एवं महाप्रबंधक (जल) की उपस्थिति में किया।

यह वाटर एटीएम HDFC बैंक के CSR फंड (Corporate Social Responsibility) के अंतर्गत स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छ, शीतल और सुरक्षित पेयजल (Safe Drinking Water) उपलब्ध कराना है। इस आधुनिक वाटर एटीएम की क्षमता 1200 लीटर प्रति घंटा है, जिसमें Ultra Violet System (UV), Ozonator, Sand Filtration, Carbon Filtration, 5-10 Microns Filtration और Pebbles Filtration जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिससे पानी की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सके।

इसके अलावा इस प्रणाली में Reverse Osmosis (RO) तकनीक भी लगाई गई है, जो पानी में मौजूद Hardness, Fluoride, Chlorides और अन्य अशुद्धियों को दूर कर नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगी। यह वाटर एटीएम Automatic Card Operated Water Vending Machine से संचालित होगा, जिसमें प्रति कार्ड 20 लीटर तक पानी उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि अन्य वेंडिंग मशीन के माध्यम से 1 लीटर ठंडा शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध रहेगा।

नोएडा जल विभाग (Water Department) के अनुसार यह सुविधा प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 12 बजे तक और शाम 5 बजे से 8 बजे तक नागरिकों के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी नोएडा क्षेत्र में 9 वाटर एटीएम CSR फंड के तहत स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे हजारों लोगों को स्वच्छ पेयजल सुविधा मिल रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।