दिल्ली चुनाव: पूर्वांचली वोटर्स को साधने के लिए कांग्रेस का बड़ा ऐलान, अलग मंत्रालय बनाने का वादा
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (25 जनवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने पूर्वांचली वोटर्स को लुभाने के लिए बड़ा दांव चला है। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पूर्वांचलियों के लिए अलग मंत्रालय बनाने और अलग बजट लाने के बात कही है।
पार्टी ने शुक्रवार को वादा किया कि दिल्ली में सरकार बनने पर पूर्वांचल के लोगों के लिए अलग मंत्रालय का गठन किया जाएगा। इसके लिए बजट का विशेष प्रावधान भी किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके। यह ऐलान बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत, पार्टी नेता कन्हैया कुमार और प्रवक्ता प्रणव झा ने किया।
मीडिया से बातचीत में इन नेताओं ने आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर पूर्वांचलियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि आप और BJP ने लंबे समय से दिल्ली के पूर्वांचली समुदाय की समस्याओं को नजरअंदाज किया है। पार्टी ने इससे पहले घोषणा की थी कि सत्ता में आने पर छठ पर्व को महाकुंभ की तर्ज पर मनाया जाएगा, जिससे पूर्वांचल की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा मिलेगा।
अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने बयान में अरविंद केजरीवाल और जेपी नड्डा पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल जी पूर्वांचल के लोगों का अपमान करते हुए कहते हैं कि वे 500 रुपये का टिकट लेकर आते हैं और पांच लाख का इलाज कराकर लौट जाते हैं। वहीं, जेपी नड्डा जी पूर्वांचल के लोगों की तुलना बांग्लादेशी घुसपैठियों से करते हैं। यह दिखाता है कि इन पार्टियों ने पूर्वांचलियों के साथ कितना भेदभाव किया है।”
कांग्रेस के इस ऐलान को चुनावी समीकरणों को बदलने वाली चाल के रूप में देखा जा रहा हैं। दिल्ली में पूर्वांचली वोटर्स की संख्या बड़ी है, और उनका समर्थन किसी भी पार्टी की जीत-हार में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस के इस दांव का चुनावी नतीजों पर कितना असर पड़ेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।