नई दिल्ली (24 जनवरी, 2025): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जारी करते हुए दिल्ली के लिए विकास का एक विस्तृत योजना पेश किया। उन्होंने इसे भाजपा की “परफॉर्मेंस की राजनीति” का हिस्सा बताते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने पर दिल्ली में जनता को झूठ और फरेब की राजनीति से मुक्ति मिलेगी।
घोषणापत्र में सबसे बड़ा वादा 1700 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियों को संपूर्ण मालिकाना हक देने का है। इसके तहत वहां रहने वालों को संपत्ति तोड़ने, दोबारा बनाने और बेचने का अधिकार दिया जाएगा। व्यापारियों के लिए भी राहत की घोषणा की गई है। शाह ने कहा कि न्यायिक प्राधिकरण बनाकर 7 महीने में बंद दुकानों को फिर से खुलवाया जाएगा।
भाजपा ने दिल्ली के गीक वर्कर्स (ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले श्रमिक) के लिए वेलफेयर बोर्ड बनाने का वादा किया है, जिसमें 10 लाख रुपये का जीवन बीमा, 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और उनके बच्चों की शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता शामिल होगी।
रोजगार और स्वरोजगार पर जोर देते हुए भाजपा ने 50,000 नई नौकरियों और 20,000 स्वरोजगार के अवसर सृजित करने का संकल्प लिया है। परिवहन के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए दिल्ली को 100% इलेक्ट्रिक बसों का शहर बनाने की योजना भी शामिल है। शाह ने कहा कि 13,000 बसों को ई-बस में बदलने का काम किया जाएगा।
यमुना नदी को स्वच्छ बनाने के लिए हरियाणा सरकार के साथ काम करने की बात करते हुए अमित शाह ने वादा किया कि उनकी सरकार बनने के तीन साल बाद दिल्लीवासी अपने परिवार के साथ यमुना में डुबकी लगा सकेंगे।
अमित शाह ने कहा, “दिल्ली वालों से अपील है कि मोदी जी की भाजपा सरकार को मौका दें। झूठ, फरेब और धोखे की राजनीति को कठोरता से दंड दें। भाजपा की परफॉर्मेंस की राजनीति को अपनाएं।”
घोषणापत्र में विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।