दिल्ली विधानसभा में CAG रिपोर्टों पर बड़ा कदम: स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने विपक्ष की भूमिका पर उठाए सवाल
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (30 March 2026): दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के समापन के बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि इस बार बजट सत्र के दौरान चार दिनों तक सदन की कार्यवाही चली, जिसमें कुल सात सीएजी रिपोर्ट (CAG Reports) सदन के पटल पर रखी गईं और अब सभी रिपोर्टों को पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (Public Accounts Committee) को भेज दिया गया है।
स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि शराब नीति (Liquor Policy), स्वास्थ्य (Health) और प्रदूषण (Pollution) से जुड़ी महत्वपूर्ण सीएजी रिपोर्टें सदन में पेश की गईं, जिन पर अब आगे विधिवत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इसे दिल्ली विधानसभा की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इन रिपोर्टों के लिए पूरी संवैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई और सदन ने विधिवत संज्ञान लिया है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा की वित्तीय समितियों (Financial Committees) का गठन भी कर दिया गया है, जिससे रिपोर्टों पर आगे की जांच और कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
वहीं स्पीकर ने विपक्ष की भूमिका पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पूरे बजट सत्र के दौरान विपक्ष की भूमिका पूरी तरह नदारद रही, जो खेदजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने विरोध के नाम पर सदन की कार्यवाही में भाग लेने के बजाय बाहर रहने का रास्ता चुना, जो विधानसभा के इतिहास में पहली बार देखने को मिला है।
विजेंद्र गुप्ता ने यह भी बताया कि शनिवार को जब नेता विपक्ष उनसे मिलने आए, तो उन्हें स्पष्ट कर दिया गया कि निलंबन पूरे सत्र के लिए था और सत्र समाप्त होने के साथ ही यह स्वतः समाप्त हो जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।