दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: पति ने गैस सिलेंडर से वार कर पत्नी की कथित हत्या, पुल प्रहलादपुर के DDA फ्लैट्स में हड़कंप
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (30 March 2026): दक्षिण दिल्ली के पुल प्रहलादपुर (Pul Prahladpur) स्थित डीडीए फ्लैट्स (DDA Flats) में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने कथित तौर पर गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस (Delhi Police) की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर क्राइम टीम (Crime Team) और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाए और घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर गैस सिलेंडर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया है और आरोपी से पूछताछ (Interrogation) की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विभिन्न एंगल से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।