कृतज्ञ मेघावी छात्र सक्षम सक्सेना एवं अभिभावक का अनुभव | गलगोटियास विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (29/03/2026): Galgotias University ने आज अपना भव्य दसवाँ दीक्षांत समारोह 2026 आयोजित किया, जो स्नातक हो रहे छात्रों के लिए एक गर्व और यादगार क्षण साबित हुआ। इस समारोह की शोभा पूर्व इसरो चेयरमैन पद्मश्री ए. एस. किरण कुमार ने बढ़ाई, साथ ही विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों में सामाजिक कार्यकर्ता और जल संरक्षण विशेषज्ञ पद्मश्री उमा शंकर पांडेय, धानुका एग्रीटेक के डॉ. राम गोपाल अग्रवाल और विनीत गोयनका शामिल रहे।
यह कार्यक्रम डॉ. सुनील गलगोटिया, कुलाधिपति और संस्थापक की गरिमामयी अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रो कुलाधिपति श्रीमती पद्मिनी गलगोटिया , CEO डॉक्टर ध्रुव गलगोटिया , निदेशक आराधना गलगोटिया , कुलपति डॉ. के. मल्लिकार्जुन बाबू, चांसलर के सलाहकार डॉ. प्रभात कुमार, प्रो वाइस चांसलर डॉ. अवधेश कुमार और रजिस्ट्रार डॉ. नितिन कुमार गौर भी उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटियास यूनिवर्सिटी में आयोजित 10वें दीक्षांत समारोह के दौरान टेन न्यूज नेटवर्क से खास बातचीत में बी.टेक कंप्यूटर साइंस छात्र सक्षम सक्सेना ने कहा कि वह वर्तमान में गलगोटियास यूनिवर्सिटी से बी.टेक कर रहे हैं और साथ ही यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल के प्रेसिडेंट भी हैं। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में बिताए गए समय के दौरान उन्हें न केवल शैक्षणिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक , प्रबंधन और कैंपस जीवन का भी बेहतरीन अनुभव मिला। उनके अनुसार, यूनिवर्सिटी छात्रों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान देती है, जिससे उन्हें कई नई चीजें सीखने का अवसर मिला।

सक्षम सक्सेना के साथ उनके पिता डॉ. संजीव कुमार सक्सेना और माता डॉ. हनी सक्सेना भी समारोह में उपस्थित रहे। उनके पिता ने बताया कि यूनिवर्सिटी का माहौल और सुविधाएं काफी अच्छी हैं, जिससे छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि यहां छात्रों के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं और यूनिवर्सिटी लगातार उनके विकास के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत के साथ पढ़ाई करने पर उन्हें अच्छे स्थानों पर अवसर प्राप्त होंगे।
वहीं, उनकी माता ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दौरान पूर्व इसरो चेयरमैन के संबोधन को सुनकर उन्हें काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि यदि छात्र ऐसे संबोधनों को ध्यान से सुनें और उन्हें अपने जीवन में लागू करें, तो यह उनके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार से उनकी बेटी दामाद एवं अन्य सदस्य भी गलगोटियास यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुके हैं। उनकी बेटी ने बी.टेक (कंप्यूटर साइंस) क्लाउड स्पेशलाइजेशन के साथ यहीं से पूरी की और कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से विप्रो में चयनित होने के बाद वर्तमान में टीसीएस में कार्यरत हैं। वहीं, उनके दामाद का चयन इंफोसिस में हुआ था और वर्तमान में वे एक अन्य कंपनी में कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में शिक्षकों और स्टाफ द्वारा छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं, जिससे छात्रों को आगे बढ़ने में मदद मिलती है।खासकर के प्लेसमेंट के लिए कड़ी मेहनत भी करवाते है ।
समारोह के समापन पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान और वैश्विक अवसरों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, सभी स्नातक विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के वैश्विक पूर्व छात्र नेटवर्क का अभिन्न हिस्सा बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।