RWA बीटा-1 की आम सभा सम्पन्न, विकास कार्यों और सुरक्षा पर लिए बड़े फैसले

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (29/03/2026): आज 29 मार्च को आरडब्ल्यूए बीटा-1 में आम सभा की बैठक पूर्व निर्धारित एजेंडा के अनुसार प्रातः 10 बजे सामुदायिक केंद्र, बीटा-1 में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा द्वारा की गई तथा संचालन महासचिव हरेन्द्र भाटी द्वारा किया।

बैठक में सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी ने 31/08/2025 को आरडब्ल्यूए के गठन के पश्चात हुए आय-व्यय का ब्यौरा आम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके उपरांत महासचिव हरेन्द्र भाटी एवं अध्यक्ष संगीता शर्मा ने आरडब्ल्यूए गठन के पश्चात पिछले 6 महीनों में सेक्टर में कराए गए विकास कार्यों तथा भविष्य में कराए जाने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। आम सभा द्वारा सर्वसम्मति से आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई।

बैठक में सेक्टर के भीतर संचालित पीजी (PG) से उत्पन्न समस्याओं एवं संभावित अवैध गतिविधियों का मुद्दा भी उठाया गया, जिस पर पदाधिकारियों द्वारा समाधान का आश्वासन दिया गया।‌सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव रखा गया कि सेक्टर के प्रवेश द्वारों का सौंदर्यीकरण कराया जाए तथा गेट बनवाए जाएं। चर्चा के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि सभी सेक्टरों के गेट बनवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

आम सभा में सेक्टर की चारदीवारी के निर्माण के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में पैरवी करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में अध्यक्ष एवं महासचिव द्वारा अवगत कराया गया कि प्राधिकरण अधिकारियों को चारदीवारी निर्माण हेतु लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जा चुका है।

सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सिक्योरिटी गार्ड की संख्या बढ़ाने तथा CCTV कैमरों के लिए स्थान चिन्हित कर उनकी संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, आरडब्ल्यूए के बाई-लॉज को सुगम बनाने के लिए आवश्यक संशोधन करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। संरक्षक एडवोकेट देवी शरण शर्मा द्वारा गेटों के सौंदर्यीकरण हेतु सेक्टरवासियों से आर्थिक सहयोग लेने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इस संबंध में आरडब्ल्यूए के व्हाट्सऐप ग्रुप पर खाते का पूर्ण विवरण साझा किया जाएगा।

आम सभा की बैठक की सुचारु व्यवस्था में उपाध्यक्ष राजवीर सिंह एवं सचिव ओमप्रकाश शर्मा ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

आम सभा में 200 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संरक्षक शीतला प्रसाद, देवी शरण शर्मा, विनोद कसाना, अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी; कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, उपाध्यक्ष राजबीर सिंह; सचिव ओमप्रकाश शर्मा, भीम सिंह भाटी, जगत नागर, चौधरी जयपाल सिंह, सुरेंद्र बंसल, सुनील भाटी, प्रधान रामकला, अनवर हुसैन, गुरुचरण सिंह, विद्या देवी, सुरेन्द्र कुमार सैनी एवं विजय गुप्ता सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।