कांग्रेस का बड़ा आरोप: भाजपा के 44 नेता और सांसद पर दुष्कर्म व यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (29 मार्च, 2026): कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि देशभर में पार्टी के 44 विधायकों और सांसदों पर दुष्कर्म (Rape) और यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) जैसे मामलों में संलिप्तता के बावजूद उन्हें राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने नई दिल्ली में पत्रकार वार्ता में यह जानकारी साझा की और भाजपा की चुप्पी पर सवाल उठाए।

अलका लांबा ने गोवा से लेकर उत्तराखंड, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में सामने आए मामलों का उदाहरण देते हुए कहा कि सत्ता के दबाव में भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने गोवा के भाजपा पार्षद सुशांत नायक के बेटे सोहम सुशांत नायक द्वारा 20 से 30 नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामले को प्रमुखता से उठाया। तीन साल तक यह मामला छुपा रहा, लेकिन परिवारों की हिम्मत के बाद ही पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) में मामला दर्ज हुआ।

उन्होंने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के आरोपों का भी हवाला दिया, जिसमें महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और गंभीर बातें सामने आईं, लेकिन सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। लांबा ने कहा कि जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइल्स में मोदी सरकार के मंत्री हरदीप पुरी का नाम भी सामने आया, लेकिन संसद में इस पर कोई चर्चा नहीं हुई।

महाराष्ट्र के धर्मगुरु अशोक खरात पर 58 महिलाओं के खिलाफ यौन शोषण (Sexual Exploitation) और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप, उत्तराखंड की अंकिता भंडारी हत्या में भाजपा नेता दुष्यंत गौतम का नाम, उत्तर प्रदेश के कुलदीप सेंगर मामले और हिमाचल व हरियाणा में भाजपा नेताओं पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों का उदाहरण लांबा ने पेश किया।

अलका लांबा ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में वोट पाने के लिए दोषियों और कुख्यात अपराधियों का राजनीतिक लाभ उठाती है, जैसे गुरमीत राम रहीम और आसाराम के मामलों में हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के आंकड़े पेश करते हुए कहा कि वहां पिछले एक साल में महिलाओं के खिलाफ 1686 मामले दर्ज हुए, यानी हर 15 दिन में एक दुष्कर्म की घटना।

लांबा ने कहा, “भाजपा की डबल इंजन सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने में पूरी तरह विफल रही है और आरोपियों को संरक्षण देने में लगी है।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।