Uttar Pradesh News (28 March 2026): अयोध्या में सरयू नदी के किनारे आयोजित एक महायज्ञ के पंडाल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर भेजा, जिसके बाद आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
प्रशासन के अनुसार, जिस पंडाल में आग लगी थी, वहां यज्ञ समाप्त हो चुका था और यज्ञशाला खाली पड़ी थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि, पशुहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग की टीमों ने तेजी से स्थिति को नियंत्रित किया और आग को फैलने से रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मौके पर तैनात रहीं, जबकि प्रशासन ने मौजूद भीड़ से सुरक्षित रूप से वहां से निकलने की अपील की। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।