जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले सांसद डॉ. महेश शर्मा ने संभाली कमान, गांव-गांव पहुंचा उद्घाटन का निमंत्रण
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (26/03/2026): 28 मार्च को एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर एक भव्य जनसभा का भी आयोजन प्रस्तावित है। इसी कार्यक्रम को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा (MP Dr Mahesh Sharma) सिकंदराबाद दराबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झाझर, शेरपुर एवं सलेमपुर जाट में स्थानीय विधायक Laxmiraj Singh के साथ जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्रवासियों से संवाद किया।
सांसद डॉ महेश शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए आमंत्रण देने हेतु उन्होंने ग्राम अरोन्डा, निठारी, फतेहपुर, ख्वासपुर एवं चोला का भी दौरा किया। इस दौरान विधायक लक्ष्मीराज सिंह एवं जिलाध्यक्ष विकास चौहान के साथ क्षेत्रवासियों से संवाद कर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर प्रधानमंत्री का स्वागत करने एवं इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का आह्वान किया गया। क्षेत्र में इस भव्य आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

सांसद डॉ महेश ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे 28 मार्च को आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाएं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।