किसान राजनीति में हलचल: अलीगढ़ के कई कार्यकर्ता किसान एकता संघ में शामिल, बड़े आंदोलन की तैयारी

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (26/03/2026): पश्चिमी उत्तर प्रदेश की किसान राजनीति में गुरुवार को नई सरगर्मी देखने को मिली, जब अलीगढ़ से जुड़े किसान संगठनों के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपना संगठन बदलते हुए किसान एकता संघ का दामन थाम लिया। यह सदस्यता कार्यक्रम दनकौर स्थित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान के आवास पर आयोजित किया गया, जहां नए सदस्यों का औपचारिक स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शामिल हुए सदस्यों ने संगठन की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे किसानों और मजदूरों की आवाज को और मजबूती से उठाने के उद्देश्य से इस मंच से जुड़ रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि किसान एकता संघ के माध्यम से उनकी समस्याओं को व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा।

इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता उम्मेद एडवोकेट ने कहा कि किसान एकता संघ लंबे समय से खेतिहर वर्ग और श्रमिकों के हक के लिए संघर्ष करता रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि संगठन जल्द ही अलीगढ़ क्षेत्र में किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को लेकर एक व्यापक आंदोलन शुरू करने की योजना बना रहा है। इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान ने नवागंतुक सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन की ताकत और जनाधार में वृद्धि होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों से जुड़े हर मुद्दे को गंभीरता से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें कृष्ण बैंसला, हेमराज (बीडीसी), विक्रम नागर, पप्पे नागर, जेपी नागर, नैन सिंह, जीतन नागर, अनिल नागर, ओमवीर नागर और योगेश नागर सहित अन्य लोग शामिल रहे। आयोजन के दौरान संगठन विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।