यथार्थ हॉस्पिटल और IBA के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सहमति, जल्द होगा MOU साइन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (26/03/2026): इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन (IBA) और यथार्थ हॉस्पिटल, पी-3 ग्रेटर नोएडा के बीच उद्यमियों व उनके कर्मचारियों को बेहतर और किफायती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने और विशेष रियायती दरों पर इलाज उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

IBA की ओर से अध्यक्ष अमित उपाध्याय के नेतृत्व में महासचिव सुनील दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर त्यागी, उपाध्यक्ष खुशबू सिंह, सेक्टर सचिव अरविंद भाटी, सेक्टर सचिव गौरव गुप्ता, संयुक्त सचिव दक्षिन शर्मा और कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल मौजूद रहे। वहीं यथार्थ हॉस्पिटल का प्रतिनिधित्व डॉ. अश्वनी कंसल और सोनू कुमार ने किया।

बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि उद्यमियों, उनके परिवारजनों और कर्मचारियों को ओपीडी, आईपीडी, विभिन्न जांचों और सर्जरी जैसी स्वास्थ्य सेवाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार, IBA और यथार्थ हॉस्पिटल के बीच जल्द ही तीन वर्षों के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह पहल औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि संगठन का उद्देश्य उद्यमियों और उनके कर्मचारियों के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाना है, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर उपलब्धता एक अहम हिस्सा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।