जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन से पहले रोजगार पर बवाल: प्रदर्शन के बाद भी युवाओं को नहीं मिला आश्वासन
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (26/03/2026): जेवर में बने एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का शुभारंभ आगामी 28 मार्च को होने जा रहा है। एक तरफ जहां उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं दूसरी ओर एयरपोर्ट निर्माण के लिए जमीन देने वाले किसानों के बच्चों में रोजगार को लेकर नाराज़गी बढ़ती जा रही है और युवा रोजगार की मांग करते हुए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
12 घंटे तक चला धरना
धरना स्थल पर मौजूद युवाओं के अनुसार, बुधवार दोपहर 12 बजे से लेकर रात 12 बजे तक किशोरपुरा गांव गेट पर एयरपोर्ट के पास जोरदार प्रदर्शन किया गया। धरने में शामिल समीर ने बताया कि नौकरी की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं मिला है।
अधिकारियों का आश्वासन
देर रात यमुना प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवाओं को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि एयरपोर्ट संचालन कंपनी Yamuna International Airport Private Limited (YIAPL) में योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाएगी।
नौकरी ऑन-रोल होगी, ऑफर लेटर / जॉइनिंग लेटर YIAPL द्वारा जारी किया जाएगा। जॉब लोकेशन जेवर एयरपोर्ट ही होगी। संबंधित औपचारिकताओं में NIAL और YIAPL की भूमिका स्पष्ट की जाएगी।
“सिर्फ वादे, नौकरी नहीं” है: युवा
धरने में शामिल देवेंद्र शर्मा (Devender Sharma), समीर (Sameer), अरुण कुमार (Arun Kumar) और सौरभ कुमार शर्मा का कहना है, “हमें वर्षों से सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन नौकरी अब तक नहीं मिली। एयरपोर्ट का उद्घाटन होने जा रहा है, फिर भी रोजगार को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है।” युवाओं ने सवाल उठाया कि क्या इस बार किए गए वादे वास्तव में पूरे होंगे?

जेवर विधायक का बयान
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने हाल ही में एक बैठक के दौरान कहा कि सभी प्रभावित युवाओं को नौकरी दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लिखित रूप में पक्की नौकरी दिलाने की दिशा में काम हो रहा है।
जमीनी हकीकत
हालांकि, एयरपोर्ट के उद्घाटन से ठीक पहले भी युवाओं का धरना जारी रहना इस बात की ओर इशारा करता है कि रोजगार का मुद्दा अभी पूरी तरह सुलझा नहीं है। अब देखना होगा कि 28 मार्च के उद्घाटन से पहले या बाद में सरकार और प्रशासन इस मुद्दे का ठोस समाधान निकाल पाते हैं या नहीं? आप इस पर अपनी राह हमारे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।