नोएडा सेक्टर -16 मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: युवती के ट्रैक पर कूदने से मचा हड़कंप
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (26/03/2026): नोएडा के व्यस्ततम मेट्रो स्टेशनों में शामिल सेक्टर-16 स्टेशन पर बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक प्लेटफॉर्म से मेट्रो ट्रैक पर कूद गई। इस अप्रत्याशित घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई और कुछ समय के लिए मेट्रो संचालन बाधित करना पड़ा।
घटना सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन की है, जो थाना फेज-1 क्षेत्र के अंतर्गत आता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती प्लेटफॉर्म पर मौजूद थी और अचानक बिना किसी चेतावनी के ट्रैक पर छलांग लगा दी। घटना होते ही स्टेशन पर मौजूद मेट्रो कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी अलर्ट जारी किया और ट्रेनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।
सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की थाना फेज-1 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और मेट्रो स्टाफ के संयुक्त प्रयास से युवती को ट्रैक से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल युवती को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसके पास मिले सामान और स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि उसकी पहचान सुनिश्चित की जा सके और घटना के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। कुछ समय बाद हालात सामान्य होने पर मेट्रो सेवाएं बहाल कर दी गईं और यात्रियों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही युवती की पहचान होगी, उसके परिजनों को सूचित कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच जारी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।