कश्मीरी गेट में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, CBI ने पुलिस अधिकारी को रंगेहाथ दबोचा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (25 March 2026): राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पुलिस चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आरोप है कि वह पानी की रेहड़ी लगवाने के नाम पर वसूली कर रहा था।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी एसआई ने कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इस अवैध मांग से परेशान होकर सीबीआई से संपर्क किया, जिसके बाद एजेंसी ने पूरे मामले की जांच शुरू की और ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई।
मंगलवार शाम को सीबीआई की टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को तय रकम के साथ आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही एसआई ने रिश्वत की रकम ली, पहले से मौजूद सीबीआई अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और रकम बरामद कर ली।
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, क्योंकि आरोपी चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात था। वहीं, इस मामले में थाने के SHO की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस सूत्रों का दावा है कि थाने में ‘मंथली’ वसूली का दबाव था, हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि SHO के खिलाफ फिलहाल कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, इसलिए उनके खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई नहीं की जाएगी। वहीं, गिरफ्तार एसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।