New Delhi News (24 March 2026): दिल्ली में पेश किए गए बजट 2026-27 में परिवहन क्षेत्र को लेकर बड़े ऐलान किए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य शहर को प्रदूषण-मुक्त, स्मार्ट और सस्टेनेबल बनाना है। इस दिशा में देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी लागू करने का दावा किया गया है, जिससे राजधानी की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
इस बजट में परिवहन विभाग के लिए 8,374 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों के बड़े विस्तार की योजना बनाई है। मार्च 2027 तक 7,500 बसें सड़कों पर उतारने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 5,800 बसें इलेक्ट्रिक होंगी। इसके साथ ही पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत 6,130 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसों को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा।
लंबी अवधि की योजना के तहत सरकार ने 2029 तक 12,000 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2.0’ के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बस डिपो के इलेक्ट्रिफिकेशन, चार्जिंग स्टेशन और अन्य पूंजीगत कार्यों के लिए 320 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे ईवी नेटवर्क को तेजी से विस्तार मिलेगा।
मेट्रो और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी इस बजट में खास प्राथमिकता दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के फेज-4 प्रोजेक्ट और अन्य योजनाओं के लिए 2,885 करोड़ रुपये रखे गए हैं। साथ ही दो नए नमो भारत कॉरिडोर।दिल्ली-एसएनबी और दिल्ली-पानीपत-सोनीपत को मंजूरी दी गई है। रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के लिए 568 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है, जिससे एनसीआर में यात्रा समय में भारी कमी आने की उम्मीद है।
ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए भी सरकार ने नई योजनाओं का ऐलान किया है। फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड और एक नई समानांतर रिंग रोड के निर्माण की परिकल्पना की गई है, जिसकी फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 10 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसके अलावा बवाना, गाजीपुर और अन्य क्षेत्रों में ऑटोमेटिक टिकटिंग सिस्टम (ATS) स्थापित किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इन सभी कदमों से न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि लोगों को तेज, सस्ता और सुविधाजनक सफर भी मिल सकेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।