जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन से पहले बीजेपी की हाईलेवल मीटिंग, तैयारियों को लेकर बड़ा प्लान तैयार

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (24/03/2026): आगामी 28 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों द्वारा प्रस्तावित जेवर (नोएडा इंटरनेशनल) एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज 24 मार्च को बीजेपी नेताओं ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार कुंवर बृजेश सिंह, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह एमएलसी श्रीचन्द शर्मा, एमएलसीनरेन्द्र भाटी, विधायक तेजपाल नागर एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है, जिसका उद्घाटन विश्व के लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। उद्घाटन समारोह के साथ एक विशाल एवं ऐतिहासिक (दो लाख से अधिक लोगों की) जनसभा को भी संबोधित किया जाएगा। यह अवसर देश, प्रदेश और क्षेत्र के विकास की दिशा में नई ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक होगा। इस एयरपोर्ट से विकास और राष्ट्र निर्माण को गति मिलेगी तथा “विकसित भारत 2047” की दिशा में देश अग्रसर होगा। हम सभी कार्यकर्ताओं को समन्वय बनाकर इस कार्यक्रम को सफल, व्यवस्थित एवं भव्य बनाना है।

संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को किया जाएगा। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा भी आयोजित होगी, जिसमें प्रधानमंत्री का संबोधन होगा। सभी कार्यकर्ताओं को देवतुल्य जनता के साथ मिलकर इस आयोजन को दिव्य और भव्य बनाना है। इसके लिए बूथ स्तर तक मजबूत व्यवस्था तैयार कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी ने कहा कि गांव-गांव प्रचार-प्रसार, आमंत्रण टोली एवं बस प्रमुखों की नियुक्ति कर जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया जाए।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया ने कहा कि जनसभा ऐतिहासिक होगी और इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने और सुनने का उत्साह है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। क्षेत्र की जनता प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उनके मार्गदर्शन से क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। जनसभा में क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और यह जनसभा ऐतिहासिक होगी।

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, मान सिंह गोस्वामी, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विधायक मीनाक्षी सिंह, मांट विधायक प्रदीप चौधरी, लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, बुलंदशहर अध्यक्ष विकास चौहान, गाजियाबाद अध्यक्ष मयंक गोयल, आशीष वत्स, प्रणीत भाटी, वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र कोरी, दीपक भारद्वाज, अरुण प्रधान, विकास चौधरी, कर्मवीर आर्य, पवन रावल, पवन नागर, राज नागर, रजनी तोमर, चंद्रमणि भारद्वाज सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।