नए संकल्प के साथ संपन्न हुआ ‘उमंग 2083’ महोत्सव

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (23 मार्च 2026): भारत नवनिर्माण ट्रस्ट के अंतर्गत भारतीय पर्व आयोजन समिति द्वारा आयोजित भारतीय नववर्ष स्वागत उत्सव “उमंग 2083” का भव्य समापन 22 मार्च 2026 को सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क, ग्रेटर नोएडा में उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। 19 से 22 मार्च तक चले इस चार दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक रंग, प्रतिभा और भारतीय परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस वर्ष “उमंग” उत्सव का 20वां संस्करण था, जिसकी शुरुआत वर्ष 2007 में प्रणीत भाटी की अध्यक्षता में हुई थी। इस बार भी उनके नेतृत्व और संयोजक सौरभ बंसल के मार्गदर्शन में आयोजन को नए प्रयोगों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

महोत्सव के दौरान 8 विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लगभग 700 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन अनुभवी निर्णायकों डॉ. कल्पना भूषण, सुपर्णा भूषण सूद, प्रीती चितकम्बले, अतुल गोस्वामी, अर्पिता श्रीवास्तव, पूनम शर्मा, कुसुम गौर, सरोज सिंह, स्वेता, सोनाली धारा, आनंद जी, डॉ. दिव्या और आराधना वर्मा द्वारा निष्पक्ष एवं उत्कृष्ट रूप से किया गया। तीसरे दिन ग्रेटर नोएडा शारदीय सांस्कृतिक समिति और चौथे दिन नटना तीर्था टेम्पल ऑफ आर्ट (अय्यप्पा सेवा समिति) तथा उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथियों भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया, विधायक तेजपाल नागर और शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही विभिन्न आरडब्ल्यूए, सामाजिक संगठनों और आयोजन समिति के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। सोविंदर भाटी और गौरव कसाना ने स्वागत अध्यक्ष के रूप में एक दिन की अध्यक्षता निभाई।
इस अवसर पर प्रो. विवेक कुमार ने दो नए वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की। पहला “गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार पुरस्कार” हिंदी पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा, जबकि दूसरा “स्वामी हरिदास-तानसेन संगीत नृत्य पुरस्कार” शास्त्रीय संगीत और नृत्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदान किया जाएगा। दोनों पुरस्कारों में प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह और 11,000 रुपये की नगद राशि शामिल होगी।
प्रतियोगिताओं में रंगोली, मेंहदी, चित्रकला, गायन, नृत्य और इंद्रधनुष प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रंगोली में आरती गुप्ता प्रथम रहीं, जबकि मेंहदी में लक्ष्मी ने बाजी मारी। चित्रकला में अर्शिया महाजन, एकल गायन में राघवेंद्र सिंह और शिवेन कुलश्रेष्ठ, तथा नृत्य प्रतियोगिता में अर्शिया महाजन और श्रीति महेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह प्रतियोगिताओं में सुर लय म्यूजिक एकेडमी और सुरलय एकेडमी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में बीना अरोरा, गुड्डी तोमर, संगीता सक्सैना, मीनाक्षी माहेश्वरी, रीना गुप्ता सहित कई समन्वयकों का विशेष योगदान रहा। अंत में प्रो. विवेक कुमार ने ग्रेटर नोएडा अथवा यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध एक कौशल-आधारित विद्यालय खोलने की घोषणा भी की, जो भारतीय संस्कृति और नई शिक्षा नीति के अनुरूप होगा।

समारोह के अंत में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए प्रणीत भाटी को पुनः अध्यक्ष और सौरभ बंसल को संयोजक नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। “उमंग 2083” न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव रहा, बल्कि नए संकल्पों और भविष्य की योजनाओं के साथ समाज को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी बना।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।