सेक्टर-36 में शराब दुकान के प्रस्ताव का विरोध, आरडब्ल्यूए ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (24/03/2026): सेक्टर-36 में प्रस्तावित शराब की दुकान को लेकर स्थानीय निवासियों में गहरा असंतोष देखने को मिला। इसी के विरोध में आरडब्ल्यूए सेक्टर-36 के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और आबकारी नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सेक्टरवासियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें सेक्टर के भीतर शराब की दुकान खोलने का कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि आवासीय क्षेत्रों में शराब की दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण प्रभावित होता है और इससे महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा पर भी असर पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेक्टर के भीतर इस प्रकार की गतिविधियों को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
निवासियों का कहना है कि शहर के अधिकांश सेक्टरों में इस तरह की दुकानें नहीं हैं, ऐसे में सेक्टर-36 में इसे खोलने का निर्णय अनुचित है। लोगों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि वे किसी भी कीमत पर सेक्टर में शराब की बिक्री नहीं होने देंगे। इस विरोध प्रदर्शन में फेडरेशन के पूर्व महासचिव दीपक भाटी, उपाध्यक्ष आलोक नागर, आरडब्ल्यूए सेक्टर-36 के अध्यक्ष डॉ. अजय सहित करीब 100 से अधिक महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।
सेक्टरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी आपत्तियों को गंभीरता से लेते हुए प्रस्तावित शराब दुकान को तुरंत निरस्त किया जाए, ताकि क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बना रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।