दनकौर रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात बुजुर्ग की मौत
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (23/03/2026): ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दनकौर रेलवे स्टेशन के निकट रविवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना ओवरब्रिज के नीचे उस समय हुई जब बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास कर रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 65 वर्षीय व्यक्ति अचानक ट्रैक पार करने लगा, तभी तेज गति से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल से शव के अवशेषों को सावधानीपूर्वक एकत्र किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
जीआरपी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी घनश्याम के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 60 से 65 वर्ष के बीच आंकी जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ-साथ नजदीकी थानों को भी सूचना भेजी है, ताकि शव की शिनाख्त हो सके। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान स्थापित करने के प्रयास जारी हैं। पहचान होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।