Greater Noida News (21/03/2026): केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रस्तावित 24 मार्च की रामलीला मैदान रैली को सफल बनाने के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) ने जनपद गौतम बुद्ध नगर में अपना जनअभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार सुबह ग्रेटर नोएडा के उद्योग विहार क्षेत्र से हजारों मजदूरों की भागीदारी के साथ एक विशाल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई इस रैली का नेतृत्व सीटू के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार राघव, महासचिव रामस्वारथ, सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा, जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष रेखा चौहान, कोषाध्यक्ष गुड़िया देवी, सीपीएम जिला सचिव राम सागर और सूरजपुर ब्रांच सचिव जोगेन्द्र सैनी ने संयुक्त रूप से किया।
रैली उद्योग विहार से शुरू होकर डीएम चौराहा, सूरजपुर और लखनावनी मोड़ होते हुए सूरजपुर पुलिस चौकी तक पहुंची, जहां एक जनसभा के साथ इसका समापन हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां मजदूरों, किसानों, कर्मचारियों, महिलाओं और गरीब वर्ग के हितों के विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों में किए जा रहे बदलावों से श्रमिकों के अधिकार कमजोर हो रहे हैं और सार्वजनिक संसाधनों का निजीकरण तेजी से बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कई प्रमुख मांगों को उठाया। इनमें श्रम संहिताओं को वापस लेने, मनरेगा के पुराने प्रावधान बहाल करने, बिजली संशोधन विधेयक और बीज विधेयक को निरस्त करने, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रद्द करने जैसी मांगें शामिल रहीं। इसके अलावा गरीबों के लिए राशन व्यवस्था मजबूत करने, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने, पथ विक्रेताओं को लाइसेंस देने और न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।
वक्ताओं ने जनपद के मजदूरों, कर्मचारियों, महिलाओं और युवाओं से अपील की कि वे 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करें। सीपीएम नेताओं के अनुसार, रैली की तैयारियों को लेकर जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों और बस्तियों में लगातार नुक्कड़ सभाएं, नाटक, जनसंपर्क अभियान और पर्चा वितरण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को रैली से जोड़ा जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।