मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर बोले समाजसेवी किरण पाल सिंह योगी सरकार तुरंत एक्शन ले

टेन न्यूज नेटवर्क

Mathura News (21/03/2026): मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में संत चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। गुस्साए लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया, जिससे लंबा जाम लग गया।

मथुरा निवासी समाजसेवी किरण पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 21/22 मार्च की सुबह करीब 4 बजे बाबा को गोवंश की सूचना मिली थी। वह अपने शिष्यों के साथ हरियाणा सीमा के पास एक नागालैंड नंबर के कंटेनर को रोककर चेकिंग कर रहे थे। कंटेनर में साबुन, फिनाइल और शैम्पू भरा हुआ था। इसी दौरान घने कोहरे की वजह से पीछे से आ रहे राजस्थान नंबर के एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाबा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक घायल हो गया और ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद अफवाह फैलने से लोग आक्रोशित हो गए और हाईवे पर जाम व पथराव की घटनाएं हुईं। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने और जाम खुलवाने में जुटे रहे।

फरसा वाले बाबा पर बरसाना के युवक जान छिड़कते थे। वो बाबा को अपने गुरु मानते थे। बाबा की टीम में 20-30 युवक थे। जो उनकी हर कार्रवाई पर उनके साथ जाते थे। बाबा जब भी जहां भी कार्रवाई के लिए जाते थे, तो युवाओं की फौज उनके साथ ही चलती थी। वो गौशाला चलाते थे।

SSP Shlok Kumar ने इस मामले पर कहा कि फिलहाल सड़क हादसा लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इस प्रकरण में गोतस्करी की किसी प्रकार की बात नहीं आई है। जो कुछ लोग इस घटना को लेकर के इकट्ठे हुए थे और उनके द्वारा थाना छाता क्षेत्र में जाम लगाया गया व पथराव किया गया था, आवश्यक बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस बीच, मिडिया रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए सख्त जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।