28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का भव्य शुभारंभ, 22 मार्च को तैयारियों का निरीक्षण करेंगे सीएम योगी

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (21/03/2026): एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का उद्घाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों द्वारा किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

उद्घाटन से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) 22 मार्च (रविवार) को एयरपोर्ट का दौरा करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे एयरपोर्ट पहुंचकर कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य जरूरी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। शुभारंभ के दौरान एक भव्य जनसभा भी आयोजित होगी उसकी तैयारियां का भी जायजा सीएम योगी लेंगे। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी कर सकते हैं, जिसमें उद्घाटन समारोह को लेकर अंतिम रूपरेखा तय की जाएगी। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम भव्य और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Noida Airport

गौरतलब है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश के एविएशन सेक्टर को नई गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही, क्षेत्र में रोजगार और निवेश के नए अवसर भी पैदा होंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।