जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, तिलपता में हुई अहम बैठक

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (20/03/2026): आगामी 28 मार्च 2026 को प्रस्तावित जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के उद्घाटन समारोह को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 20 मार्च को तिलपता गोलचक्कर स्थित जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी ने किया। बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा एशिया के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से प्रदेश और विशेष रूप से गौतमबुद्ध नगर में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। उन्होंने आगे बताया कि उद्घाटन समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर दो लाख से अधिक लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रत्येक मंडल स्तर पर गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ कमेटियों के पदाधिकारी क्षेत्रीय जनता से संवाद स्थापित कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे।

बैठक में वरिष्ठ नेता नरेन्द्र भाटी, मनोज चौधरी, जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र भाटी, जिला उपाध्यक्ष दीपक भारद्वाज, पवन रावल, अरुण प्रधान, सरदीप नागर, पवन नागर, सतपाल तालान, जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, पंकज रावल, जिला मंत्री चन्द्रमणी भारद्वाज, योगेश चौहान, कोषाध्यक्ष अश्वनी गोयल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि यह उद्घाटन समारोह ऐतिहासिक होगा और इसमें भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ेगा, जो क्षेत्र के विकास की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।