मोदी हैं तो मुमकिन है, योगी हैं तो यकीन है, 9 वर्षों में बदला यूपी का परिदृश्य: प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (20/03/2026): उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार, सूरजपुर (ग्रेटर नोएडा) में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनपद गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह के साथ जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नोएडा भाजपा अध्यक्ष महेश चौहान, जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं एमएलसी नरेंद्र भाटी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने “नवनिर्माण के 9 वर्ष” पूरे किए हैं, जो राज्य के इतिहास में परिवर्तनकारी दौर के रूप में देखे जा रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में बृजेश सिंह ने कहा, एक समय था जब उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य और माफिया प्रभावित प्रदेश के रूप में जाना जाता था। निवेशक यहां आने से कतराते थे और कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में रहती थी। लेकिन बीते नौ वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित हुआ है और प्रदेश की छवि पूरी तरह बदल गई है। आज उत्तर प्रदेश देश का सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बन चुका है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी व्यापक सुधार हुआ है। आज हर कमिश्नरी में विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ की अवधारणा को साकार किया गया है। यह बदलाव बताता है कि सरकार विकास के हर क्षेत्र में संतुलित तरीके से काम कर रही है।

प्रभारी मंत्री ने बुनियादी ढांचे के विकास का जिक्र करते हुए बताया कि प्रदेश में एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट नेटवर्क तेजी से बढ़ा है। जहां पहले सीमित संसाधन थे, वहीं आज प्रदेश में 22 एक्सप्रेसवे पर कार्य चल रहा है। पहले केवल 8 एयरपोर्ट संचालित थे, अब 16 एयरपोर्ट कार्यरत हैं और 8 नए एयरपोर्ट पर काम जारी है। यह दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश अब विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर उन्होंने कहा कि 28 मार्च को इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है, जो प्रदेश के विकास को नई गति देगा। यह प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री के प्रयासों का परिणाम है। हम इस अवसर को भव्य और ऐतिहासिक बनाएंगे।

युवाओं के संदर्भ में बृजेश सिंह ने कहा, पहले प्रदेश के युवाओं के हाथ में हथियारों की चर्चा होती थी, लेकिन आज वही युवा स्मार्टफोन और टैबलेट के साथ डिजिटल इंडिया का हिस्सा बन रहे हैं। यह बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं की आलोचना की ओर कहा कि, कुछ लोग केवल सोशल मीडिया तक सीमित हैं। जनता के लिए काम करने का उनका कोई इतिहास नहीं है। यही कारण है कि जनता ने उन्हें वर्षों तक सत्ता से दूर रखा है और आगे भी रखेगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयानों और प्रस्तावित रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, वह लगातार दावे करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे, लेकिन जमीन पर सच्चाई कुछ और है। जनता विकास और सुशासन के साथ है। प्रेस वार्ता के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और जनपद में चल रहे कार्यों पर भी चर्चा की गई।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।