28 मार्च से शुरू होगा जेवर एयरपोर्ट, उद्योगों को मिलेगा ग्लोबल बूस्ट: YEIDA CEO राकेश सिंह

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (20 मार्च 2026): लंबे इंतजार के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के शुभारंभ की घड़ी अब बेहद करीब आ गई है। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा इसके उद्घाटन का प्रस्ताव है, जिसे लेकर क्षेत्र के निवासियों, निवेशकों और उद्योग जगत में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह एयरपोर्ट न केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए आर्थिक गतिविधियों का नया केंद्र बनने जा रहा है।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Industrial Development Authority) के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एयरपोर्ट के संचालन से औद्योगिक विकास को अभूतपूर्व गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यात्री उड़ानों के साथ-साथ कार्गो सेवाओं की शुरुआत होने से माल ढुलाई वैश्विक स्तर पर तेज और आसान हो जाएगी, जिससे निर्यात-आयात को बड़ा फायदा मिलेगा।

सीईओ ने आगे बताया कि एयरपोर्ट के आसपास विकसित हो रहा यमुना अथॉरिटी क्षेत्र अब वैश्विक निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित और आकर्षक गंतव्य के रूप में उभर रहा है। यहां सेमीकंडक्टर पार्क, ऑटोमोबाइल हब और मेडिकल डिवाइस पार्क जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में कंपनियों को तेजी से भूमि आवंटित की जा रही है और निर्माण कार्य भी गति पकड़ चुका है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे यमुना सिटी में एक मजबूत और आधुनिक औद्योगिक इकोसिस्टम तैयार हो सके। जेवर एयरपोर्ट का शुभारंभ इस पूरे क्षेत्र के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित होने की उम्मीद है, जो रोजगार, निवेश और विकास के नए द्वार बनेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।