आरडब्ल्यूए बीटा-1 की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (18/03/2026): आरडब्ल्यूए बीटा-1, ग्रेटर नोएडा की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को सेक्टर बीटा-1 के सामुदायिक केंद्र में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष संगीता शर्मा ने की, जबकि संचालन महासचिव हरेंद्र भाटी द्वारा किया।

बैठक में सेक्टर बीटा-1 की चारदीवारी कराए जाने के संबंध में 18 मार्च को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को मांग पत्र देने का निर्णय लिया गया। साथ ही सामुदायिक केंद्र के रखरखाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि प्राधिकरण द्वारा इसका संचालन सुचारू रूप से नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण वहां गंदगी फैली हुई है और अवांछनीय तत्वों द्वारा उसका दुरुपयोग हो रहा है। बिजली के उपकरण भी खराब स्थिति में हैं।

इस संबंध में प्राधिकरण से अनुरोध किया जाएगा कि सामुदायिक केंद्र के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी आरडब्ल्यूए समिति को सौंपी जाए, ताकि व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके। इसके अतिरिक्त, यह भी निर्णय लिया गया कि 29 मार्च 2026 (रविवार) को आमसभा की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आरडब्ल्यूए द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा एवं किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा।

18 मार्च को प्राधिकरण को दिए जाने वाले ज्ञापन के तहत प्राधिकरण के सीईओ एन. जी. रविकुमार, एसीईओ प्रेरणा सिंह एवं वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम को बीटा-1 के गेट नंबर 2 से गेट नंबर 5 तक टूटी हुई सर्विस रोड को ठीक कराने संबंधी ज्ञापन सौंपा गया।

प्राधिकरण परिसर में ही विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह से भी मुलाकात कर उन्हें सेक्टर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया।

बैठक में संरक्षक शीतला प्रसाद, देवी शरण शर्मा, विनोद कसाना, अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेंद्र भाटी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, सचिवओम प्रकाश शर्मा, सलाहकार रामकला प्रधान, तथा सदस्यगण—सुनील भाटी, सिद्धार्थ सिंह, विजय गुप्ता, विनय गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, अनवर हुसैन, राजेन्द्र सिंह, जयपाल सिंह, गुरुचरण सिंह, राहुल अग्रवाल, विद्या ओम एवं सुरेन्द्र कुमार सैनी उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।