नई दिल्ली/ गाजियाबाद (04 दिसंबर, 2024): कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने गाजीपुर बॉर्डर से वापस लौटते हुए यह ऐलान किया कि वह 6 दिसंबर के बाद संभल जाएंगे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने गाजीपुर बॉर्डर पर कुछ समय बिताया, लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें संभल जाने की इजाजत नहीं दी गई। इसके बाद दोनों नेताओं का काफिला दो घंटे बाद गाजीपुर बॉर्डर से वापस लौट गया।
राहुल गांधी ने कहा कि वह लोकतंत्र और संविधान के अधिकारों के लिए लड़ा रहे हैं, और यह सरकार की कोशिशों के बावजूद उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार उन्हें अपने अधिकारों का उपयोग करने से रोक रही है, जो कि एक लोकतांत्रिक देश में अस्वीकार्य है।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 6 दिसंबर के बाद वह फिर से संभल जा सकेंगे, जब पुलिस से अनुमति मिलने की संभावना होगी। उनका कहना था, “हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और संविधान और लोकतंत्र के लिए संघर्ष करेंगे।”
कांग्रेस पार्टी ने इस कार्रवाई को विपक्ष के अधिकारों पर हमला बताया और सरकार की निंदा की। पार्टी ने कहा कि यह सरकार की तानाशाही प्रवृत्तियों को उजागर करता है।
टिप्पणियाँ बंद हैं।