दिल्ली नगर निगम के शिक्षकों ने दी चेतावनी!, सैलरी नहीं मिली तो 5 फरवरी को करेंगे सामूहिक अवकाश
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (23 जनवरी 2025): दिल्ली विधान सभा चुनाव के बीच नगर निगम के हजारों शिक्षकों ने बड़ी चेतावनी दे दी है। बता दें कि 31 जनवरी तक दिसंबर और जनवरी माह की सैलरी नहीं मिली तो 5 फरवरी को दिल्ली नगर निगम के 18 हजार से अधिक निगम शिक्षकों के सबसे बड़े शिक्षक संगठन ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 5 फरवरी को सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है।
शिक्षक न्याय मंच नगर निगम के अध्यक्ष कुलदीप सिंह खत्री ने बताया कि, निगम की माली हालात ठीक नहीं है। यह कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि, निगम कंगाल हो चुका है। निगम को कर्मचारियों का बकाया पैसा देने के लिए 6000 करोड़ रुपए की जरूरत है। दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार द्वारा निगम को आर्थिक पैकेज दिया जाना चाहिए जो कि तीनों निगम एक होने के बावजूद नहीं दिया गया है। ऐसे में समय पर सैलरी नहीं मिलने से A और B ग्रेड के सभी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। 31 जनवरी को दो माह की सैलरी बकाया हो जाएगी और पहले से ही निगम पर कर्मचारियों के लाखों रुपए के एरियर्स के रूप में बकाया हैं जिन्हें देने के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। समय पर सैलरी ना मिलने से शिक्षकों को बैंकों के यहां डिफॉल्टर बनाया जा रहा है घर का राशन, दूध के पैसे बच्चों की फीस बीमारी का खर्च इत्यादि के लिए कर्जा लेने को मजबूर कर दिया गया है।
टेन न्यूज से टेलीफोनिक बातचीत में शिक्षक न्याय मंच के अध्यक्ष कुलदीप सिंह खत्री ने कहा कि, “यदि 31 दिसंबर तक दो महीने का बकाया सैलरी नहीं दिया गया तो हमलोग 05 फरवरी को सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।” आगे उन्होंने कहा ” मासिक सैलरी समय पर नहीं मिलने के कारण शिक्षकों की आर्थिक हालत बिगड़ गई है, उनका घर चलाना मुश्किल हो गया है।” उन्होंने कहा कि, समय पर सैलरी ना मिलने पर अंततः मजबूर होकर सभी निगम शिक्षकों की पीड़ा को देखते हुए संगठन ने 5 फरवरी को सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की है अगर 31 जनवरी को दिसम्बर और जनवरी की सैलरी दे दी जाती है तो सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा रद्द कर दी जाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।