सफाई में लापरवाही पर सख्त एक्शन: नोएडा प्राधिकरण के CEO का शहरभर में निरीक्षण
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (11 मार्च 2026): नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश (Krishna Karunesh) ने मंगलवार को शहर के विभिन्न सेक्टरों का व्यापक निरीक्षण (Inspection) करते हुए सफाई व्यवस्था (Cleanliness System), अनुरक्षण कार्यों (Maintenance) और नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान प्राधिकरण के महाप्रबंधक (सिविल) एस.पी. सिंह तथा विभिन्न वर्क सर्किलों के वरिष्ठ प्रबंधक भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंदगी, मलबा और अव्यवस्था मिलने पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सेक्टर-8 के पास ई-9 क्षेत्र में मलबे का ढेर पाए जाने पर वहां तैनात सफाईकर्मी राहुल और सोनी तथा हेल्थ सुपरवाइजर श्रीप्रकाश मिश्रा की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए गए। वहीं अवर अभियंता हरेंद्र मलिक का 10 दिन का वेतन रोकने का आदेश भी दिया गया। सेक्टर-57 में सी-4 और सी-60-63 क्षेत्र के आसपास भारी मात्रा में कूड़ा और मलबा मिलने पर वहां तैनात सुपरवाइजर आज़ाद की सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया गया।
सेक्टर-63 में नाले में अत्यधिक कूड़ा मिलने से नाला जाम (Drain Blockage) पाया गया, जिसके चलते सफाईकर्मी धर्मवीर और सुपरवाइजर आकाश की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित प्रबंधक को चेतावनी जारी करने और संविदाकार के खिलाफ ब्लैकलिस्ट (Blacklist) की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी करने को कहा गया।
निरीक्षण के दौरान सेक्टर-55, सेक्टर-62 और सेक्टर-63 सहित कई स्थानों पर सड़कों, सर्विस रोड (Service Road) और सेंट्रल वर्ज (Central Verge) पर गंदगी, पत्तों और उद्यानिक कचरे की स्थिति देखने को मिली। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को तत्काल सफाई कराने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सेक्टर-62 में फोर्टिस अस्पताल के पास सड़क के सौंदर्यीकरण (Beautification) और नाले के ऊपर फुटपाथ निर्माण के निर्देश भी दिए गए।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे (Noida-Greater Noida Expressway) पर एमिटी स्कूल की ओर जाने वाली सर्विस रोड की क्षतिग्रस्त सतह को देखते हुए तुरंत पैच रिपेयर (Patch Repair) कराने के आदेश दिए गए। इसके अलावा शहर में घूम रही निराश्रित गायों को अभियान चलाकर गौशाला में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम बरौला और ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों में अवैध झुग्गियों द्वारा किए गए अतिक्रमण (Encroachment) को हटाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही सेक्टर-62 के बारातघर के निरीक्षण के बाद उसके नवीनीकरण के निर्देश दिए गए और शहर के सभी बारातघरों का सर्वे कराकर आवश्यक रिनोवेशन कराने की योजना पर भी काम करने को कहा गया।
डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन (Door-to-Door Garbage Collection) व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर यह कार्य देख रही एजेंसी ए.जी. एन्वायरो इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्रा. लि. पर 5 लाख रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सभी वर्क सर्किलों को निर्देशित किया कि शहर के सभी स्थानों से प्रतिदिन सुबह 10 बजे तक कूड़ा उठाने की कार्रवाई हर हाल में सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी नालों का सर्वे कर उनके कवर दुरुस्त कराने, बस स्टॉप की मरम्मत और नियमित सफाई तथा शहर के सभी लेफ्ट टर्न को जल्द सुगम बनाने के निर्देश भी दिए गए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।