ग्रेटर नोएडा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (08/03/2026): भारतीय जनता पार्टी के ग्रेटर नोएडा मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों तथा एकात्म मानववाद की जीवनदृष्टि को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 7 और 8 मार्च को ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएमटी कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और सामाजिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

प्रशिक्षण शिविर भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा और मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में कुल सात सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, राष्ट्रवादी विचारधारा, सामाजिक समरसता तथा सेवा भाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करना, संगठनात्मक अनुशासन को बढ़ावा देना तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी और जनसेवा के भाव को सुदृढ़ करना रहा। वक्ताओं ने अपने संबोधनों में कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग के साथ संवाद स्थापित करने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

शिविर के समापन सत्र में गौतमबुद्धनगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ देश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि देश में आधारभूत संरचना के विकास, डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं, आवास योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं ने भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

डॉ. महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को अपने जीवन में अपनाएं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा का लाभ पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।

प्रशिक्षण शिविर के विभिन्न सत्रों में दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, आशीष वत्स, शिव ओम शर्मा, गजेंद्र मावी और वीरेंद्र भाटी ने भी अपने-अपने विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा संगठन की मजबूती और जनसेवा के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला सहसंयोजक एवं मंडल महामंत्री मुकेश दीक्षित, कार्यक्रम संयोजक और उपाध्यक्ष राघवेंद्र त्रिपाठी, प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी एवं उपाध्यक्ष विजय कसाना, दुष्यंत चौहान, संजय चौहान, सुनील शर्मा, कपिल भाटी, मंडल मंत्री गौरव तोमर, भूपेंद्र कुमार, गजेंद्र बिधूड़ी, भारत भूषण परमार, अमित सिंह, कोषाध्यक्ष आर्य कोरी, मीडिया प्रभारी भगवत प्रसाद शर्मा, आईटी संयोजक प्रभात अग्रवाल, सोशल मीडिया संयोजक अरुण मलेठा, कार्यकारिणी सदस्य अंकुर चंद्र, अनिल सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर संगठन को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।