उत्तम नगर हिंसा: अवैध मकान पर कार्रवाई का दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने किया स्वागत
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (08 March 2026): दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हिंसा और हत्या की घटना के बाद दिल्ली पुलिस और दिल्ली नगर निगम द्वारा आरोपित परिवार के अवैध रूप से निर्मित मकान को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई का दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने स्वागत किया है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद और निंदनीय बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज की शांति और सौहार्द को नुकसान पहुंचाती हैं, इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने अपने बयान में कहा कि अतिवादी तत्वों ने पहले भी दिल्ली की माताओं और परिवारों को ऐसे कई घाव दिए हैं, लेकिन इस बार हुई निर्मम हिंसा और हत्याकांड ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस और प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कड़ा कदम न केवल न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई है, बल्कि यह आने वाले समय में ऐसे तत्वों के लिए कड़ा संदेश भी है।
उन्होंने आगे कहा कि कानून के दायरे में रहते हुए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई और अपराधियों के प्रति सख्त रुख अपनाना बेहद जरूरी है। इससे यह स्पष्ट संदेश जाता है कि दिल्ली में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि प्रशासन की यह कार्रवाई भविष्य में ऐसे अपराधों पर रोक लगाने में प्रभावी साबित होगी और आम नागरिकों का कानून व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत होगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।