लद्दाख की झलक के साथ बनेगा दिल्ली का नया ब्रिज, 5 महीने में होगा तैयार: प्रवेश वर्मा
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (05 मार्च 2026): दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) ने अपने विभागों के एक वर्ष पूरे होने पर किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड (Report Card) प्रस्तुत करते हुए कहा कि सरकार विकास कार्यों को चुनावी फायदे के लिए नहीं बल्कि जनता की सुविधा के लिए कर रही है। उन्होंने बताया कि उनके पास मौजूद तीन विभागों के तहत पिछले एक वर्ष में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से काम हुआ है और उसी का विवरण जनता के सामने रखा गया है।
मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक नए ब्रिज (Bridge Project) का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पुल ऐसा होगा जिसे देखकर ऐसा लगेगा मानो लद्दाख (Ladakh Culture) और दिल्ली के बीच की दूरी कम हो गई हो। उन्होंने कहा कि इस ब्रिज की डिजाइन और स्वरूप लद्दाख की सांस्कृतिक झलक (Cultural Theme) को दर्शाएगा, जिससे यह केवल एक पुल ही नहीं बल्कि आकर्षण का केंद्र भी बनेगा।
उन्होंने कहा कि यदि कोई दूसरी सरकार होती तो ऐसे काम चुनाव से पहले शुरू करती ताकि उसे राजनीतिक लाभ मिल सके, लेकिन उनकी सरकार ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने बताया कि मात्र दो महीनों के भीतर इस परियोजना से जुड़ा पूरा पेपर वर्क (Paper Work) और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई, जिसके बाद निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया गया।
मंत्री ने बताया कि जिस मार्किट क्षेत्र में यह परियोजना विकसित हो रही है, वहां से उनका पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के दिनों में वे कई बार इस मार्किट में शॉपिंग के लिए आया करते थे और कई बार कपड़े भी यहीं से खरीदे हैं।
प्रवेश वर्मा ने भरोसा जताया कि यह ब्रिज लगभग पांच महीनों (5 Months Deadline) में पूरी तरह तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वे दोबारा इसी स्थान पर आकर लोगों से मिलेंगे और इस परियोजना को जनता को समर्पित करेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।