Paramount Emotions और Floraville के 135 फ्लैट्स की रजिस्ट्री का रास्ता साफ
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (05/03/2026): नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लंबे समय से रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे होमबायर्स के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। Paramount Developers ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कुल ₹106 करोड़ से अधिक की राशि जमा कर दी है। इस भुगतान के बाद Paramount Emotions और Paramount Floraville परियोजनाओं में 135 फ्लैट्स की रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
कंपनी ने यह भुगतान उत्तर प्रदेश सरकार के तनावग्रस्त हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के लिए लागू सेटलमेंट फ्रेमवर्क के तहत किया है। इसमें लगभग ₹26 करोड़ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को और करीब ₹80 करोड़ नोएडा प्राधिकरण को जमा किए गए हैं।
Paramount Emotions और Paramount Floraville परियोजनाएं वर्ष 2010 में लॉन्च की गई थीं। हालांकि वित्तीय विवादों और बकाया भुगतान से जुड़े मुद्दों के कारण इन प्रोजेक्ट्स में फ्लैट्स की रजिस्ट्री लंबे समय से लंबित थी, जिससे बड़ी संख्या में खरीदार प्रभावित थे।
कंपनी ने यह राशि हाईकोर्ट में चल रहे मामले के बीच ‘अंडर प्रोटेस्ट’ के रूप में जमा कराई है। इस भुगतान के बाद अब संबंधित फ्लैट्स की रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी, जिससे परियोजनाओं के कई खरीदारों को राहत मिलने की उम्मीद है।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।