Greater Noida News (04/03/2026): थाना फेज-2 क्षेत्र में आपसी कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। देर रात एक युवक की लकड़ी की पटली से बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं वारदात में इस्तेमाल की गई लकड़ी की पटली भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 35 वर्षीय बिट्टू के रूप में हुई है। बिट्टू और आरोपी पंकज दोनों एक ही गांव के निवासी थे और मूल रूप से पटना के रहने वाले बताए गए हैं। दोनों वर्तमान में नोएडा के इलाहाबास गांव, फेज-2 क्षेत्र में रह रहे थे।
बताया गया कि बुधवार रात दोनों साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। गुस्से में आकर पंकज ने पास पड़ी लकड़ी की पटली उठा ली और बिट्टू के चेहरे व सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटें लगने से बिट्टू जमीन पर गिर पड़ा और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बेहोश हो गया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ समय बाद आसपास के लोगों ने बिट्टू को घायल अवस्था में पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी विवाद सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।