NOIDA News (02 मार्च 2026): होली के पर्व को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के जल विभाग (Water Department) ने शहरवासियों के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की है। प्राधिकरण क्षेत्र में सामान्यतः प्रतिदिन प्रातः एवं सायं जलापूर्ति (Water Supply) की जाती है, लेकिन 4 मार्च 2026 को होली के अवसर पर अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
जारी सूचना के अनुसार, 04 मार्च 2026 को नियमित सुबह और शाम की आपूर्ति के अतिरिक्त दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे अपराह्न तक भी जलापूर्ति की जाएगी। यह विशेष व्यवस्था त्योहार के दौरान पानी की बढ़ी हुई मांग को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा (Inconvenience) का सामना न करना पड़े।
प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, होली के दिन रंगों और साफ-सफाई की जरूरत को देखते हुए अतिरिक्त जल उपलब्ध कराया जाएगा। इससे आम जनमानस को राहत मिलेगी और त्योहार शांतिपूर्ण व सुचारु रूप से संपन्न हो सकेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।