प्रेस समाज का आईना है, लोकतंत्र में इसकी अहम भूमिका: सांसद डॉ महेश शर्मा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (02/03/2026): ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने होली मिलन समारोह एवं ‘शब्दमधु’ वार्षिक स्मारिका के विमोचन का कार्यक्रम सोमवार, 02 मार्च 2026 को सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. महेश शर्मा रहे।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि जिस नगरी में प्रेस क्लब के माध्यम से होली मिलन के लिए सभी एकत्रित हुए हैं, वह शहर आज विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है और यहाँ के निवासी होने पर लोगों द्वारा सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी तेजी से आगे बढ़ते शहर की उपलब्धियों में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और प्रेस समाज का आईना है; यदि यह आईना हट जाए तो निरंकुशता और अलोकतांत्रिक प्रवृत्तियाँ बढ़ने लगती हैं। उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में प्रेस के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि आज के दौर में हर व्यक्ति के हाथ में कैमरा होने के कारण पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है, क्योंकि कोई भी सूचना या तस्वीर तुरंत सार्वजनिक हो सकती है।
आगे डॉ. महेश शर्मा ने अपने सार्वजनिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि मीडिया के साथ संवाद करते समय शब्दों और हावभाव की अलग-अलग व्याख्या हो सकती है, जिससे कई बार अनपेक्षित संदेश भी चला जाता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ तालमेल बनाए रखना दोधारी तलवार जैसा है, फिर भी जनप्रतिनिधियों को जनता और मीडिया से संवाद बनाए रखना चाहिए।

उन्होंने पत्रकारों को समाज का जागरूक वर्ग बताते हुए कहा कि पत्रकार का जीवन विविध अनुभवों से भरा होता है, वह कभी आम लोगों के बीच होता है तो कभी उच्च स्तर के नेतृत्व के साथ। उन्होंने कहा कि पत्रकार शासन-प्रशासन को समय-समय पर आईना दिखाते हैं और त्रुटियों की ओर ध्यान दिलाकर सुधार का अवसर प्रदान करते हैं, जो राष्ट्रहित का कार्य है। अंत में उन्होंने प्रेस क्लब और पत्रकारों के प्रति शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि आईना कभी झूठ नहीं बोलता और यही अपेक्षा मीडिया से भी की जाती है।

होली मिलन समारोह में जज सुधीर अग्रवाल, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, गौतमबुद्ध नगर कमिश्नर लक्ष्मी सिंह जिले के शासन प्रशासनिक अधिकारियों , मीडिया कर्मियों के साथ तमाम गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।