महिला सशक्तिकरण समान अवसर, सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा है: एलजी वीके सक्सेना
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (02 March 2026): नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राजधानी की महिलाओं और बेटियों के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित की गई, जहां देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कई प्रमुख योजनाओं की औपचारिक शुरुआत की गई, जिनमें ‘देवी पिंक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’, त्योहारों पर मुफ्त एलपीजी सुविधा और ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ शामिल हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं, जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे और पूरे स्टेडियम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति में इन योजनाओं की शुरुआत राजधानी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इन पहलों का सीधा लाभ लाखों महिलाओं को मिलेगा और यह सामाजिक व आर्थिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राष्ट्रपति के जीवन को नारी सशक्तिकरण का प्रेरक उदाहरण बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष और सार्वजनिक जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उपराज्यपाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि समान अवसर, सुरक्षा और सम्मान से भी जुड़ा है। ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ की थीम इसी व्यापक सोच को अभिव्यक्त करती है। ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ को दूरदर्शी पहल बताते हुए उन्होंने कहा कि यह बेटियों के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण तक मजबूत आधार प्रदान करती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि जब एक महिला सशक्त होती है तो परिवार, समाज और राष्ट्र स्वतः मजबूत होते हैं। राष्ट्रीय राजधानी होने के नाते दिल्ली की विशेष जिम्मेदारी है कि वह पूरे देश के सामने एक रोल मॉडल बने। राष्ट्रपति के मार्गदर्शन और प्रेरणा से समावेशी व न्यायसंगत विकास के संकल्प को और मजबूत किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।