आईआईए ने हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया होली मिलन समारोह 2026

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (02/03/2026): भारतीय संस्कृति के सनातन वैदिक मूल्यों सौहार्द, समरसता, सद्भाव एवं सामाजिक एकता को आत्मसात करते हुए इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (IIA) ग्रेटर नोएडा चैप्टर द्वारा शनिवार को रॉयल हैबिटेट सेंटर, अल्फा, ग्रेटर नोएडा में भव्य आईआईए होली मिलन समारोह 2026 का आयोजन अत्यंत गरिमामय, आध्यात्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर 300 से अधिक आईआईए परिवार जनों, सदस्यों एवं उद्यमियों ने भारतीय परंपराओं के अनुरूप फूलों की होली, सांझ रस लीला, लट्ठमार होली तथा चंदन तिलक के माध्यम से आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। सभी सदस्यों ने होली टोपी एवं पारंपरिक पटका धारण कर हर्ष, उल्लास एवं आत्मीयता के साथ एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

कार्यक्रम के दौरान संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक रंगोत्सव तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित ड्रिंक्स एवं डाइनिंग ने समारोह को पारिवारिक, आनंदमय एवं उत्सवमयी स्वरूप प्रदान किया। आयोजन ने यह संदेश पुनः स्थापित किया कि उद्योग जगत केवल आर्थिक प्रगति का माध्यम ही नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण का भी सशक्त वाहक है।

आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन सरबजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह को सफल बनाने में विशारद गौतम, जे.एस. राणा, अमित शर्मा, हिमांशु पांडे, जगदीश धाना, गौरव मिंडा, नवीन गुप्ता, सुरेश जैन, शैलेश शर्मा (PA Power) सहित आईआईए परिवार के समस्त सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समारोह के समापन अवसर पर सभी सदस्यों ने पारस्परिक सहयोग, सकारात्मक ऊर्जा एवं औद्योगिक एकता को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकात्मता के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।