ग्रेटर नोएडा में IIA का भव्य होला मिलन समारोह, रंगों के उत्सव’ में झूमा उद्योग जगत

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (01/03/2026): ग्रेटर नोएडा में Indian Industries Association (आईआईए) के ग्रेटर नोएडा चैप्टर द्वारा “होली के रंग आपके संग” थीम पर भव्य होला मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रॉयल हैबीबेट सेंटर (टीवोली) में संपन्न हुआ, जिसमें उद्योग जगत के सदस्यों, उद्यमियों और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत आगंतुक सदस्यों व मेहमानों के पंजीकरण से हुई। इसके बाद सभी अतिथियों का पारंपरिक चंदन टीका लगाकर स्वागत किया गया। होली के रंगों में रंगे इस आयोजन में हरी-भरी ठंडाई, शीतल पेय और स्वादिष्ट स्नैक्स के साथ दिल्ली की चटोरी चाट ने सभी का मन मोह लिया।

सांस्कृतिक संध्या के दौरान मथुरा के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण का मनमोहक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने मिलकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। देर शाम रशियन कलाकारों के साथ बेली डांस और फूलों की होली ने पूरे वातावरण को उल्लास और उमंग से भर दिया।

आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर के अध्यक्ष सरबजीत सिंह, सचिव हिमांशु पांडेय, कोषाध्यक्ष जगदीश अधाना तथा चैप्टर की पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों के अनुसार इस तरह के कार्यक्रम आपसी सहयोग, सौहार्द और संगठनात्मक एकता को मजबूत करते हैं।समारोह में शामिल सदस्यों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे यादगार बताया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की इच्छा जताई।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।