Flower Show 2026: कश्मीरी एम्पोरियम का स्टॉल क्यों बना आकर्षण का केंद्र, क्या है खास? | Greater Noida Authority
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (01/03/2026): ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा 26 फरवरी से 1 मार्च तक फ्लावर शो का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रंग-बिरंगे फूलों की आकर्षक सजावट के साथ-साथ खरीदारी और खान-पान की भी विशेष व्यवस्था की गई। यहां देश के विभिन्न हिस्सों से आए स्टॉल लोगों का ध्यान आकर्षित करते नजर आए, जिनमें कश्मीरी वस्त्रों का स्टॉल खास तौर पर लोगों की पसंद बना। “कश्मीरी एम्पोरियम” का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना रहा।

टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में अनवर हुसैन मलिक ने कहा कि वे कश्मीर के श्रीनगर से आए हैं और “कश्मीरी एम्पोरियम” की ओर से ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में आयोजित फ्लावर शो में स्टॉल लगाया था। उन्होंने बताया कि उनकी एक स्थायी दुकान ओमेक्स टावर, बीटा-2, ग्राउंड फ्लोर, शॉप नंबर B-22 में भी स्थित है और वे देशभर में विभिन्न इंटरनेशनल व लोकल ट्रेड फेयर में भाग लेते रहते हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि उनके स्टॉल पर कश्मीरी सूट, शॉल, स्टोल, पश्मीना, कुर्तियां, साड़ियां और कारपेट सहित कई तरह के उत्पाद उपलब्ध थे। मौसम को देखते हुए जॉर्जेट फैब्रिक में हैंडमेड कश्मीरी कुर्तियां सबसे अधिक बिकीं, जिन्हें गर्मियों के लिए उपयुक्त बताया गया। कीमतों के बारे में उन्होंने बताया कि शॉल की शुरुआती कीमत लगभग ₹600 से थी, जो ₹1 लाख से ₹1.5 लाख तक जाती है। स्टोल ₹300 से शुरू होते हैं, जबकि सूट ₹500 से लेकर ₹1 लाख तक उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की जरूरत के अनुसार अलग-अलग रेंज में उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
स्टॉल पर मौजूद ग्राहकों ने भी कलेक्शन को अच्छा बताया। बलबीर कौर ने कहा कि गर्मियों के हिसाब से कलेक्शन काफी बेहतर है। वहीं इंदु चौहान ने रेडीमेड कपड़ों को पसंद करने की बात कही। एक अन्य ग्राहक ने बताया कि सूट उन्हें पसंद आए और कीमतें भी उचित थीं तथा छूट भी दी जा रही थी।
दुकानदार ने बताया कि फ्लावर शो के अलावा उनकी दुकान साल भर संचालित रहती है, जहां ग्राहक सीधे खरीदारी कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे ऑनलाइन माध्यम से भी बिक्री करते हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति फ्लावर शो में नहीं पहुंच पाया तो वह ओमेक्स टावर स्थित उनकी स्थायी दुकान पर जाकर भी कश्मीरी उत्पाद खरीद सकते है।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।