Noida Authority की व्यवस्थाओं पर एनएचआरसी की मुहर

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (28 फरवरी 2026): राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के विशेष मॉनिटर विद्या भूषण कुमार (Vidya Bhushan Kumar) ने नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण (Inspection) कर विभिन्न परियोजनाओं और व्यवस्थाओं की जमीनी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत प्रणालियों पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे एक प्रभावी प्रशासनिक मॉडल (Model Governance) बताया गया, जिसे ग्रेटर नोएडा में भी लागू करने के निर्देश दिए गए।

सेक्टर-94 स्थित आईएसटीएमएस (ISTMS) में वायु प्रदूषण (Air Pollution) से जुड़े मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने अवगत कराया कि एंटी-स्मॉग गन (Anti-Smog Gun) और स्प्रिंकलर (Sprinkler) में एसटीपी (STP) से उपचारित जल का उपयोग किया जा रहा है, जिससे पेयजल संरक्षण (Water Conservation) सुनिश्चित हो रहा है। वायु गुणवत्ता (Air Quality) में निरंतर सुधार के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (Command and Control Center) का निरीक्षण कर उन्नत मॉनिटरिंग प्रणाली (Advanced Monitoring System) की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझा गया। पूरे प्रदेश में इस प्रकार की तकनीकी व्यवस्था अन्य शहरों में उपलब्ध न होने पर प्राधिकरण की सराहना की गई तथा ग्रेटर नोएडा में भी इसी प्रकार की प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए गए।

बीओटी (BOT) आधारित सार्वजनिक शौचालय (Public Toilet) का अवलोकन करते हुए बिना शुल्क नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को सराहा गया। नवनिर्मित जंगल ट्रायल (Jungle Trail) में अपशिष्ट सामग्री से निर्मित पशु आकृतियों की रचनात्मकता की प्रशंसा की गई तथा सेक्टर-54 स्थित वेटलैंड पार्क (Wetland Park) का भी निरीक्षण किया गया।

सेक्टर-34 स्थित बायोमेथेनाइजेशन प्लांट (Biomethanization Plant) में जैविक अपशिष्ट (Organic Waste) के वैज्ञानिक निस्तारण एवं ऊर्जा उत्पादन (Energy Generation) की प्रक्रिया की जानकारी ली गई। अंत में सेक्टर-80 स्थित सी एंड डी प्लांट (C&D Plant) का निरीक्षण कर निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (Construction & Demolition Waste) के पुनर्चक्रण (Recycling) की प्रक्रिया का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान एस.पी. सिंह (S.P. Singh), इन्दु प्रकाश सिंह (Indu Prakash Singh), कपिल सिंह (Kapil Singh), आर.के. शर्मा (R.K. Sharma), राहुल गुप्ता (Rahul Gupta), यूपीपीसीबी (UPPCB) के क्षेत्रीय अधिकारी, केपीएमजी (KPMG) के सलाहकार तथा ‘Guided Fortune समिति’ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।